गिफ्ट डीड : अब छह हजार रुपये में हो सकेगी रजिस्ट्री | Up Land Registration Big Breaking 2022

गिफ्ट डीड : अब छह हजार रुपये में हो सकेगी रजिस्ट्री | Up Land Registration Big Breaking 2022

लखनऊ। राज्य सरकार ने संपत्ति अपनों के नाम करने के लिए गिफ्ट डीड (दान विलेख) में 6000 रुपये में रजिस्ट्री करने की सुविधा दे दी है। इसमें 5000 रुपये का स्टांप लगेगा और 1000 रुपये प्रोसेसिंग शुल्क लिया जाएगा। शुरुआती दौर में यह लाभ छह महीने के लिए दिया जाएगा। सीएम की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में यह फैसला हुआ।

सरकार को 200 करोड़ का नुकसान होगा: गिफ्ट डीड के दायरे में पारिवारिक सदस्यों में पिता, माता, पति, पत्नी, पुत्र, पुत्री, पुत्रवधु, दामाद, सगा भाई, सगी बहन, पुत्र व पुत्री का बेटा बेटी आएंगे। छूट का लाभ स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग द्वारा अधिसूचना जारी होने की तिथि से दिया जाएगा। राजस्व व रजिस्ट्रियों पर पड़ने वाले प्रभाव का अध्ययन कर समय-सीमा छह माह से आगे बढ़ाने पर विचार होगा। इस योजना से राज्य सरकार को प्रति वर्ष 200 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान होगा।


source https://www.shasanadesh.in/2022/06/up-land-registration-big-breaking-2022.html

Comments

Popular posts from this blog

संविदा कार्मिकों के ई0एस0आई0 नियोक्ता अंशदान के सम्बन्ध में महानिदेशक का आदेश जारी - esi Employer contribution

शकषक सतर 2023-24 म बसक शकष परषद क अधन सचलत वदयलय म करयरत शकषक एव शकषक क अनतरजनपदय सथननतरण क समबनध म Up Basic Teacher Transfer New Order 2023

प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन, 2021 के लिए कोविड-19 के दृष्टिगत मानक संचालन प्रक्रिया (sOP) - panchayat chunav latest govt order,