EPF Interest Rete | ईंपीएफ पर 8.1 प्रतिशत ब्याज की मंजूरी, चार दशक बाद सबसे कम ब्याज दर

EPF Interest Rete | ईंपीएफ पर 8.1 प्रतिशत ब्याज की मंजूरी, चार दशक बाद सबसे कम ब्याज दर
कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) जमा पर 8.1 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। वर्ष 2021-22 के लिए ईपीएफ पर मिलने वाला ब्याज चार दशकों में सबसे कम है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने इस साल मार्च में 2021-22 के लिए भविष्य निधि जमा पर ब्याज को घटाकर 8.1 प्रतिशत करने का निर्णय लिया था। 2020-21 में ईपीएफ पर 8.5 प्रतिशत ब्याज मिला था।



शुक्रवार को जारी ईपीएफओ के आदेश के अनुसार केंद्र सरकार ने 2021-22 के लिए ईपीएफ पर 8.1 प्रतिशत ब्याज दर देने को मंजूरी दे दी है। श्रम मंत्रलय ने सहमति के लिए वित्त मंत्रलय को यह प्रस्ताव भेजा था। सरकार की मंजूरी के बाद अब ईपीएफओ खातों में ब्याज का भुगतान शुरू कर देगा। 8.1 प्रतिशत ब्याज दर 1977-78 के बाद से सबसे कम है। उस समय आठ प्रतिशत ब्याज दिया गया था।

हाल के वर्षो में ब्याज दर

2020-21>>8.5 प्रतिशत
2019-20>>8.5 प्रतिशत
2018-19>>8.65 प्रतिशत
2017-18>>8.55 प्रतिशत
2016-17>>8.65 प्रतिशत
2015-16>>8.80 प्रतिशत



source https://www.shasanadesh.in/2022/06/epf-interest-rete-81.html

Comments

Popular posts from this blog

संविदा कार्मिकों के ई0एस0आई0 नियोक्ता अंशदान के सम्बन्ध में महानिदेशक का आदेश जारी - esi Employer contribution

उत्तर प्रदेश : पारिवारिक पेंशन की अनुमन्यता, परिवार का वर्गीकरण, पात्रता , मृत्यु उपादान व अतिरिक्त पेंशन संबंधी पूछे जाने लायक महत्वपूर्ण सवालों के जवाब एक जगह। Family Pension FAQ

भारत के महालेखापरीक्षक के राज्य वित्त से विभिन्न योजनाओ में आवंटित धनराशि का व्यय से सम्बंधित मांगा उपभोग प्रमाणपत्र upbhog praman patra