कर्मचारियों की अनदेखी का दुष्परिणाम भुगतेगी सरकार, कर्मचारियों के संगठन ने मांगों पर सकारात्मक रुख दिखाने की रखी मांग

कर्मचारियों की अनदेखी का दुष्परिणाम भुगतेगी सरकार, कर्मचारियों के संगठन ने मांगों पर सकारात्मक रुख दिखाने की रखी मांग



लखनऊ। कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने कर्मचारियों की मांगों के प्रति सरकार के रुख पर नाराजगी जताई है। मोर्चा ने सरकार को दुष्परिणाम भुगतने की चेतावनी दे दी है। मोर्चा के अध्यक्ष वीपी मिश्रा ने रविवार को कहा कि सरकार की उपेक्षा पूर्ण नीति से कर्मचारियों में काफी रोष है।




उन्होंने कहा कि वेतन विसंगति, भत्तों, सेवा पुनर्गठन व सेवा नियमावली आदि मांगों पर अब तक कोई निर्णय नहीं हो सका है उन्होंने कहा कि कोरोना काल में कर्मचारियों ने अपनी जान पर खेलकर मरीजों की जान बचाई। सरकार अपनी पीठ तो थपथपा रही है, लेकिन कर्मचारियों की कठिनाइयों को सुनने को तैयार नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि वे हस्तक्षेप करके कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय कराएं।



from shasnadesh.com शासनादेश डॉट कॉम | Government Orders | GO | Circulars https://ift.tt/2ZonN51
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

संविदा कार्मिकों के ई0एस0आई0 नियोक्ता अंशदान के सम्बन्ध में महानिदेशक का आदेश जारी - esi Employer contribution

उत्तर प्रदेश : पारिवारिक पेंशन की अनुमन्यता, परिवार का वर्गीकरण, पात्रता , मृत्यु उपादान व अतिरिक्त पेंशन संबंधी पूछे जाने लायक महत्वपूर्ण सवालों के जवाब एक जगह। Family Pension FAQ

भारत के महालेखापरीक्षक के राज्य वित्त से विभिन्न योजनाओ में आवंटित धनराशि का व्यय से सम्बंधित मांगा उपभोग प्रमाणपत्र upbhog praman patra