यूपी : ब्लॉक प्रमुखों के अधिकार बढ़ाए जाने की तैयारी

यूपी : ब्लॉक प्रमुखों के अधिकार बढ़ाए जाने की तैयारी

 
कमेटी गठित

● सीएम के निर्देश पर दो विभागों के अफसरों की समिति गठित
● जल्द ही अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री के सामने रखेगी समिति


लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार ब्लॉक प्रमुखों के अधिकार बढ़ाने की तैयारी कर रही है। सरकार ने मनरेगा में मजदूरी दर बढ़ाने के लिए भी केन्द्र सरकार से सिफारिश की है। पंचायतीराज मंत्री चौधरी भूपेन्द्र सिंह और ग्राम्य विकास मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह को शामिल करते हुए दोनों विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की एक कमेटी गठित की गयी है।



यह जानकारी ग्राम्य विकास मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह ने  दी है। उन्होंने बताया कि उपरोक्त कमेटी ब्लॉक प्रमुखों के पुराने अधिकार बहाल करने और कुछ नये अधिकार देने पर अपनी संस्तुति देगी। उन्होंने बताया कि विकास खण्ड मुख्यालय के कर्मचारियों पर भी ब्लॉक प्रमुखों का कोई नियंत्रण नहीं है। 


पंचायतीराज मंत्री चौधरी भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि ग्राम्य विकास मंत्री ने उन्हें एक पत्र लिखा है जिसमें ब्लॉक प्रमुखों के पुराने अधिकार बहाल किये जाने और नये अधिकार दिलाए जाने के लिए विचार विमर्श करने की बात है।


from shasnadesh.com शासनादेश डॉट कॉम | Government Orders | GO | Circulars https://ift.tt/2Y3MpzH
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

संविदा कार्मिकों के ई0एस0आई0 नियोक्ता अंशदान के सम्बन्ध में महानिदेशक का आदेश जारी - esi Employer contribution

उत्तर प्रदेश : पारिवारिक पेंशन की अनुमन्यता, परिवार का वर्गीकरण, पात्रता , मृत्यु उपादान व अतिरिक्त पेंशन संबंधी पूछे जाने लायक महत्वपूर्ण सवालों के जवाब एक जगह। Family Pension FAQ

भारत के महालेखापरीक्षक के राज्य वित्त से विभिन्न योजनाओ में आवंटित धनराशि का व्यय से सम्बंधित मांगा उपभोग प्रमाणपत्र upbhog praman patra