यूपी : बदल सकता है आपका मतदान केंद्र, 1500 के बजाए 1200 वोटर का मानक तय होने से बढ़ेगी मतदान केंद्रों की संख्या

यूपी : बदल सकता है आपका मतदान केंद्र, 1500 के बजाए 1200 वोटर का मानक तय होने से बढ़ेगी मतदान केंद्रों की संख्या


 
अगले साल की शुरुआत में प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में यह भी हो सकता है कि जिस मतदान केन्द्र या पोलिंग बूथ पर आप वोट डालते रहे हैं, इस बार उसके बजाए किसी अन्य पोलिंग बूथ या मतदान केन्द्र में आपको वोट डालने जाना पड़े। ऐसा पोलिंग बूथ और मतदान केन्द्र की तादाद बढ़ाए जाने की वजह से होगा।



प्रदेश में इस बार करीब 10 से 11 हजार के बीच पोलिंग बूथ और दो हजार के करीब मतदान केन्द्र बढ़ेंगे। पोलिंग बूथ और मतदान केन्द्रों की संख्या में यह बढ़ोत्तरी केन्द्रीय चुनाव आयोग द्वारा कोविड-19 प्रोटोकाल के तहत प्रति पोलिंग बूथ 1500 से घटाकर 1200 किये जाने की वजह से होगी। प्रदेश में इस वक्त करीब 1 लाख 63 हजार पोलिंग बूथ और 92 हजार मतदान केन्द्र हैं। केन्द्रीय चुनाव आयोग के निर्देश है कि मतदान केन्द्र भी बहुत पास-पास न बनाए जाएं।


प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ल ने बुधवार को सभी जिलाधिकारियों के साथ विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। समीक्षा में सभी जिलाधिकारियों से प्रति पोलिंग बूथ 1200 वोटर के मानक के आधार पर पोलिंग बूथ और मतदान केंद्र की संख्या बढ़ाने के बारे में रिपोर्ट ली गई। अब मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से यह सारा आंकड़ा केन्द्रीय चुनाव आयोग को भेजा जाएगा।


from shasnadesh.com शासनादेश डॉट कॉम | Government Orders | GO | Circulars https://ift.tt/3CEAx5S
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

संविदा कार्मिकों के ई0एस0आई0 नियोक्ता अंशदान के सम्बन्ध में महानिदेशक का आदेश जारी - esi Employer contribution

उत्तर प्रदेश : पारिवारिक पेंशन की अनुमन्यता, परिवार का वर्गीकरण, पात्रता , मृत्यु उपादान व अतिरिक्त पेंशन संबंधी पूछे जाने लायक महत्वपूर्ण सवालों के जवाब एक जगह। Family Pension FAQ

भारत के महालेखापरीक्षक के राज्य वित्त से विभिन्न योजनाओ में आवंटित धनराशि का व्यय से सम्बंधित मांगा उपभोग प्रमाणपत्र upbhog praman patra