चुनाव ड्यूटी से अब तक 1500 कर्मचारियों की मौत का दावा, शिक्षक व कर्मचारी संगठनों ने किया मतगणना ड्यूटी के बहिष्कार का फैसला

चुनाव ड्यूटी से अब तक 1500 कर्मचारियों की मौत का दावा, शिक्षक व कर्मचारी संगठनों ने किया मतगणना ड्यूटी के बहिष्कार का फैसला



यूपी के कई प्रमुख कर्मचारी और शिक्षक संगठनों ने सामूहिक रूप से आगामी दो मई को होने वाली पंचायत चुनाव की मतगणना का बहिष्कार करने का फैसला किया है। यह निर्णय शुक्रवार को इन संगठनों के नेताओं की वर्चुअल मीटिंग में लिया। 



उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डा. दिनेश चन्द्र शर्मा, कलेक्ट्रेट मिनिस्टिीरियल संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार त्रिपाठी, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष हरिकिशोर तिवारी, राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, इन्दिरा भवन जवाहर भवन कर्मचारी महासंघ और राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष सतीश कुमार पाण्डेय, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष रामराज दुबे सहित अन्य कई संगठनों के नेताओं ने संक्रमितों की लगातार बढ़ती संख्या के बावजूद सरकार द्वारा अपनाए गये रवैये पर रोष जताया।


कर्मचारी नेताओं ने एक स्वर में पंचायत चुनाव मतगणना का बहिष्कार करने का निर्णय लिया। उनका आरोप है कि प्रदेश में पूरी चुनाव प्रक्रिया कोविड 19 की गाइडलाइन के विपरीत सम्पन्न होती रही। इसके कारण कर्मचारी शिक्षक इस चुनाव की ड्यूटी के दौरान संक्रमित हुए हैं। 1500 से अधिक शिक्षक, कर्मचारी, स्थानीय निकाय के कर्मचारी ,जूनियर इंजीनियर्स अब तक असमय मृत्यु के शिकार हो चुके हैं।


हजारों की संख्या में संक्रमित होकर इलाज करा रहे हैं, जबकि लाखों की संख्या में घरों पर आइसोलेट हैं। इसके बावजूद पुनः कुव्यवस्था के बीच मतगणना के लिए कर्मचारी और शिक्षकों को लगाया जाना सीधे इन्हें मौत के मुंह मे ढ़केलना है। 


वर्चुअल संवाद में ब्रजेश श्रीवास्तव महामंत्री लेखपाल संघ,सुभाष पांडे अध्यक्ष, दीपक चैधरी महामंत्री ग्राम विकास अधिकारी संघ, यादवेंद्र मिश्रा अध्यक्ष सचिवालय संघ, आकाश अग्रवाल सदस्य विधान परिषद समन्वयक वित्तविहीन शिक्षक संघ,सुरेश सिंह यादव महामंत्री चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी  महासंघ,आनंद वर्मा नगर निगम कर्मचारी संघ संतोष त्रिपाठी अध्यक्ष विशिष्ट बीटीसी ,राकेश त्यागी अध्यक्ष डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ, हेमंत श्रीवास्तव महासचिव कोषागार कर्मचारी संघ, डीएस दीक्षित,प्रभात मिश्रा अध्यक्ष श्रम विभाग कर्मचारी संघ ,राजा भरत अवस्थी सेल टेक्स कर्मचारी संघ ,उदय राज सिंह ईएसआई कर्मचारी संघ, विनोद पांडे अध्यक्ष सिंचाई संघ , एन ’डी ’द्विवेदी अध्यक्ष डिप्लोमा लोनिवि ,प्रेम कुमार सिंह अध्यक्ष स्वास्थ्य  मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन ,डॉक्टर एस के सिंह महासचिव अधिकारी महापंचायत, आनंद प्रताप अध्यक्ष ट्यूबवेल बोरिंग एसोसिएशन, योगेश मिश्रा अध्यक्ष वित्त एवं लेखा सहित अरविंद वर्मा पुनीत त्रिपाठी ,जे,पी पांडे अध्यक्ष मिनिस्ट्रियल पीडब्ल्यूडी भारत सिंह पीडब्ल्यूडी,आदि संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक का संचालन परिषद के महामंत्री शिव बरन सिंह यादव ने किया।


from shasnadesh.com शासनादेश डॉट कॉम | Government Orders | GO | Circulars https://ift.tt/2QJCbAZ
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

संविदा कार्मिकों के ई0एस0आई0 नियोक्ता अंशदान के सम्बन्ध में महानिदेशक का आदेश जारी - esi Employer contribution

यूपी : लॉकडाउन में छूट देने पर दिशा निर्देश आज, तय होगा कि किस क्षेत्र में कितनी छूट दी जाए

Nagar Panchayat Seema Vistar 2022 : अनेक जनपदों में नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के सीमा क्षेत्र में विस्तार संबंधी प्रस्ताव को कैबिनेट स्वीकृति के संबंध में