PPF, सुकन्या व सीनियर सिटीजन सहित कई लघु बचत स्कीम्स की ब्याज दरों में भारी कटौती, जानिए नई दरें

PPF, सुकन्या व सीनियर सिटीजन सहित कई लघु बचत स्कीम्स की ब्याज दरों में भारी कटौती, जानिए नई दरें



PPF SSY SCSS NSC KVP Interest Rates सरकार ने मार्च से जून 2021 तिमाही के लिए सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) पर ब्याज दर को 7.6 से घटाकर 6.9 कर दिया है। वहीं किसान विकास पत्र (KVP) जिसकी अवधि पहले 124 महीने होती थी वह अब 138 महीने में मैच्योर होगी।


नई दिल्ली,   सरकार ने पीपीएफ (PPF) और अन्य स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स (Small Saving Schemes) पर ब्याज दरों में मार्च से जून 2021 तिमाही के लिए काफी कटौती की है। सरकार ने पीपीएफ पर ब्याज दर को आगामी वित्त वर्ष की पहली तिमाही के लिए 7.1 फीसद से घटाकर 6.4 फीसद कर दिया है। इसके अलावा, नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट्स (NSC) पर ब्याज दर को 6.8 फीसद से घटाकर 5.9 फीसद कर दिया गया है। वहीं, सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (SCSS) पर ब्याज दर को सरकार ने 7.4 फीसद से घटाकर 6.5 फीसद कर दिया है।



सरकार ने  मार्च से जून 2021 तिमाही के लिए सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) पर ब्याज दर को 7.6 फीसद से घटाकर 6.9 फीसद कर दिया है। वहीं, किसान विकास पत्र (KVP), जिसकी अवधि पहले 124 महीने होती थी, वह अब 138 महीने में मैच्योर होगी। इस पर दर 6.9 फीसद से घटकर 6.2 फीसद कर दी गई है।


दूसरे लघु बचत उत्पाद, जिनकी ब्याज दरों में कटौती की गई है, उनमें पोस्ट ऑफिस टर्म डिपॉजिट, पोस्ट ऑफिस बचत खाता और पोस्ट ऑफिस मासिक आय योजना (POMIS) शामिल हैं। एक से पांच साल की अवधि वाले पोस्ट ऑफिस टर्म डिपॉजिट पर ब्याज दर को 5.5-6.7 फीसद से घटाकर 4.4-5.8 फीसद कर दिया गया है। वहीं, पोस्ट ऑफिस सेविंग्स अकाउंट  पर ब्याज दर को 4 फीसद से घटाकर 3.5 फीसद कर दिया गया है।


from shasnadesh.com शासनादेश डॉट कॉम | Government Orders | GO | Circulars https://ift.tt/3u5iwcA
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

संविदा कार्मिकों के ई0एस0आई0 नियोक्ता अंशदान के सम्बन्ध में महानिदेशक का आदेश जारी - esi Employer contribution

उत्तर प्रदेश : पारिवारिक पेंशन की अनुमन्यता, परिवार का वर्गीकरण, पात्रता , मृत्यु उपादान व अतिरिक्त पेंशन संबंधी पूछे जाने लायक महत्वपूर्ण सवालों के जवाब एक जगह। Family Pension FAQ

भारत के महालेखापरीक्षक के राज्य वित्त से विभिन्न योजनाओ में आवंटित धनराशि का व्यय से सम्बंधित मांगा उपभोग प्रमाणपत्र upbhog praman patra