पंचायत निर्वाचन 2021 में पति-पत्नी में से किसी एक को चुनाव ड्यूटी से मुक्त रखने सम्बन्धी आदेश जारी (31 मार्च 2021)

पंचायत निर्वाचन 2021 में पति-पत्नी में से किसी एक को चुनाव ड्यूटी से मुक्त रखने सम्बन्धी आदेश जारी (31 मार्च 2021)

यूपी पंचायत चुनाव : पति-पत्नी दोनों की लगी ड्यूटी तो एक को मिल सकती है राहत


प्रदेश में हो रहे पंचायत चुनाव में अगर पति पत्नी दोनों सरकारी कर्मचारी या शिक्षक हैं और दोनों की ही चुनाव ड्यूटी लग गयी है तो इनमें से एक की ड्यूटी कट सकेगी, मगर अनुरोध करने पर जिलाधिकारी विचार करके निर्णय लेंगे। 



राज्य निर्वाचन आयोग ने इस बारे में आदेश जारी करके सभी जिलाधिकारियों को यह अधिकार दे दिया है। आयोग के अपर निर्वाचन आयुक्त वेद प्रकाश वर्मा ने बताया कि जिलाधिकारियों को यह इजाजत दी गयी है कि अगर चुनाव ड्यूटी में पति-पत्नी दोनों को लगाया गया है और इनमें एक अगर ड्यूटी से मुक्त किये जाने का लिखित अनुरोध करता है तो जिलाधिकारी उस पर अपने स्तर से विचार करके एक को चुनाव ड्यूटी से मुक्त कर सकेंगे।



श्री वर्मा ने बताया कि पंचायत चुनाव के लिए कुल 13 लाख 80 हजार कर्मचारियों व शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी का ब्यौरा तैयार किया गया है। इनमें से 8 लाख 88 हजार कर्मचारियों व शिक्षकों को ड्यूटी पर लगाया जा रहा है बाकी को रिजर्व में रखा गया है।



from shasnadesh.com शासनादेश डॉट कॉम | Government Orders | GO | Circulars https://ift.tt/2PDPAJX
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

संविदा कार्मिकों के ई0एस0आई0 नियोक्ता अंशदान के सम्बन्ध में महानिदेशक का आदेश जारी - esi Employer contribution

उत्तर प्रदेश : पारिवारिक पेंशन की अनुमन्यता, परिवार का वर्गीकरण, पात्रता , मृत्यु उपादान व अतिरिक्त पेंशन संबंधी पूछे जाने लायक महत्वपूर्ण सवालों के जवाब एक जगह। Family Pension FAQ

भारत के महालेखापरीक्षक के राज्य वित्त से विभिन्न योजनाओ में आवंटित धनराशि का व्यय से सम्बंधित मांगा उपभोग प्रमाणपत्र upbhog praman patra