उत्तर प्रदेश : स्टांप शुल्क में ढाई से दस गुना वृद्धि की तैयारी

उत्तर प्रदेश : स्टांप शुल्क में ढाई से दस गुना वृद्धि की तैयारी प्रदेश में दो दशक से एक ही दर पर लिए जा रहे स्टांप शुल्क में वृद्धि की तैयारी है। दत्तक ग्रहण, शपथ पत्र, समझौता पत्र, लीज, लाइसेंस, न्यास समाप्ति आदि पर लिए जा रहे स्टांप शुल्क में ढाई से 10 गुना तक वृद्धि हो सकती है। इसके अलावा स्टांप शुल्क के दायरे से बाहर लाभ वाले कई नए कार्य इसके दायरे में लाए जाएंगे। इससे सरकार को प्रति वर्ष 400 से 500 करोड़ रुपये अतिरिक्त आय होने का अनुमान है। शासन के वरिष्ठ अधिकारी ने ‘अमर उजाला’ को बताया कि प्रदेश सरकार को अपने क्षेत्र के विभिन्न तरह के लिखा-पढ़ी वाले प्रपत्रों (विलेख) पर स्टांप शुल्क की दर तय करने का अधिकार है। प्रदेश में 2001 से अब तक इसमें कोई संशोधन नहीं किया गया है। जबकि, कई राज्य इन 20 वर्षों में कई-कई बार विभिन्न तरह के विलेखों पर स्टांप शुल्क में बदलाव कर चुके हैं। यहां लंबे समय से स्टांप शुल्क की समीक्षा न होने से कई विलेखों पर लिए जा रहे स्टांप शुल्क अनौचित्यपूर्ण व खर्च उससे अधिक हो गए हैं। मसलन, 10 रुपये के सामान्य स्टांप पत्र पर 27 रुपये का खर्च आता है। स्ट...